छत्तीसगढ़

बर्तन दुकान के संचालक नजर आएंगे KBC में, रहने वाले है छत्तीसगढ़ के

जांजगीर। जांजगीर के नैला निवासी विवेक अग्रवाल ने केबीसी के हॉट सीट में बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए। एपिसोड का प्रसारण 19 और 20 सितंबर को होगा। केबीसी में शामिल होने के बाद नैला पहुंचने पर विवेक अग्रवाल का बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान परिजन ने विवेक अग्रवाल की आरती उतारी और फूलों से स्वागत किया।

विवेक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर परिजन, दोस्तों के साथ शहर के लोगों में उत्साह दिखा और वे एपिसोड के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं विवेक अग्रवाल ने बताया कि उनकी बर्तन की दुकान है और पिछले 17 बरसों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे थे। केबीसी में जाने का सपना पूरा हुआ, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात स्वर्णिम पल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button