देश

त्रिपुरा: यहां भारी बारिश ने मचाई तबाही, 22 लोगों की मौत, 65 हजार लोग बेघर

त्रिपुरा: Heavy Rain in Tripura पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारी बारिश की वजह से यहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से आई बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। दो अन्य लापता हो गए। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Heavy Rain in Tripura मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।’’ इससे पहले राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय ने बताया था कि राज्य में भारी बारिश के बाद 12 लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button