खेलछत्तीसगढ़

TSPL Season 1: राजधानी में एक दिवसीय ट्रेड सोल्यूशन प्रीमियर लीग का आयोजन, ड्रोलिया मॉन्स्टर्स ने खिताब पर जमाया कब्जा, नंदन नॉकर्स रही उपविजेता

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार 2 जून को ट्रेड सोल्यूशन प्रीमियर लीग (TSPL) का आयोजन किया गया. बता दें कि शहर के लोहा कारोबारियों द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय क्रिकेट लीग में कुल 4 टीमें शामिल हुई थी. लीग के फाइनल मुकाबले में ड्रोलिया मॉन्स्टर्स ने नंदन नॉकर्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया.

बता दें कि एक दिवसीय TSPL क्रिकेट लीग का आयोजन राजधानी के सुभाष स्टेडियम में किया गया था. जिसमें रायपुर जिले के सभी बड़े लोहा कारोबारियों और प्लांट संचालकों से सजी 4 टीमों काक्रीट फाइटर, ड्रोलिया माउंस्टर, नंदन नोकर्स, SKA राइडर के बीच मुकाबले खेले गए. यह इस लीग का पहला सीजन था, आने वाले समय में इसके और सीजन भी खेले जाएंगे.

ट्रेड सोल्यूशन प्रीमियर लीग के आयोजकों में अनुव्रत खटोर, सुधीर सुल्तानिया, मनीष सांगी, विशेष अग्रवाल, मनोज गोयल, जितेंद्र जी, अंकुश अग्रवाल, दीपक केडिया, संदीप केडिया, जेपी अग्रवाल, रजत खटोर, ब्रजेश अग्रवाल, उज्वल सहित कई और कारोबारी शामिल थे. वहीं पंकज ग्रुप से पंकज अग्रवाल, बालाजी ग्रुप से अंकित जिंदल, ड्रोलिया ग्रुप से आनंद ड्रोलिया, एसके ग्रुप से आदित्य अग्रवाल, ग्रावेटी ग्रुप से वीरेंद्र सुराना, निर्माण ग्रुप, ईश्वर ग्रुप, निर्माण TMT, ईश्वर TMT, एक्सल TMT, स्काय TMT, मोरवी ग्रुप से आलोक अग्रवाल और नंदन TMT बतौर स्पॉन्सर मौजूदा थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button