छत्तीसगढ़

CGPSC में चमके मुंगेली के 2 सितारे: विनय कश्यप और सोनल यादव बने DSP, जानें इनकी सफलता के राज

लोरमी। गुरूवार देर रात CGPSC 2021 के परिणाम जारी हो गए हैं. इस रिजल्ट ने कई लोगों के झोली में खुशियां भरी तो कई लोगों को निराश की है. इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की बात करें, तो यहां इस जिले को 2 DSP मिले हैं, जिनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं जिले का नाम भी रोशन हुआ है.

दरअसल, CGPSC छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग 2021 के रिजल्ट जारी हो गया है, मुंगेली जिले के लोरमी निवासी विनय कश्यप और सोनल यादव का डीएसपी के पद पर चयन हुआ है. परिवार समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है. वहीं इस बीच परिवार जन, ईष्ट मित्रों का बधाई देने उनके घरों में पहुंच रहे हैं.

सोनल यादव को मिला ये रैंक
सोनल यादव को राज्य सेवा परीक्षा 2021 रैंक 49 वां मिला है. उप पुलिस अधीक्षक (राज्य पुलिस सेवा) बना है. सोनल यादव पिता संतोष कुमार यादव, जो मूल निवासी ग्राम लगरा ब्लॉक लोरमी जिला मुंगेली के निवासी हैं.

विनय कश्यप का भी हुआ चयन

DSP के पद पर चयनित विनय कश्यप और सोनल यादव ने सफलता (CGPSC 2021 Results Released) के लिए अपने माता पिता के अलावा गुरुजनों को श्रेय दिया है. DSP विनय कश्यप पिता अरुण कश्यप जो लोरमी में रहते हैं.

बता दें विनय के पिता वकील हैं तो वहीं सोनल यादव (CGPSC 2021 Results Released) के पिता ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं. इस परीक्षा परिणाम से परिवार वालों के अलावा क्षेत्र में खुशी की लहर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button