Uncategorizedदेश
Viral News: टॉयलेट सीट से आ रही थी अजीब आवाजें, पास जाकर देखा तो महिला के उड़े होश!
Viral News: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, महिला के बाथरूम के पॉट से अजीब-अजीब आवाजें आ रहीं थी. उत्सुकता वश महिला देखने जाती है. पॉट खोलते ही महिला के होश उड़ गए.
उसका पॉट ट्री-मेढ़कों (हरे रंग के मेढ़कों) से भरा हुआ था. महिला वीडियो बनाते हुए दिखाती है कि आवाजें यहीं से आ रही हैं और उसके टॉयलेट सीट में बिन बुलाए मेहमान भरे पड़े हुए हैं. उसके बाद फिर से वह टॉयलेट के सीट को बंद कर देती है.इस वीडियो को इंस्टाग्राम Frog Lover नाम के यूजर आईडी से पोस्ट किया गया है. अब तक इस वीडियो को 15.8 मिलियन लोगों ने देखा जबकि 12 लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने शेयर भी किया है. इस वीडियो का को कैप्शन दिया है “फ्रॉग लवर” और एक मेढ़क का इमोजी बनाया गया है.



