फिर विवादित बोल: कालीचरण महाराज बोले, काफिर की लड़कियों से संबंध बनाने पर मिलती है जन्नत, हिंदू युवतियों को जिहादियों से बचने का बताया ये नुख्सा

इंदौर। एक बार फिर से कालीचरण महाराज सुर्खियों में है। कालीचरण महाराज ने लव जिहाद से पीड़ित महिलाओं को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। इस बयान के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है।
दरअसल, कालीचरण महाराज उज्जैन पहुंचे थे। यहां पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि लव जिहाद में फंसी युवतियों और महिलाओं पर इस्लामिक वशीकरण का प्रयोग होता है। पीड़ित महिलाओं को जिहादी ताकतों के द्वारा टोटके कर उन्हें विभिन्न तरह के तंत्र-मंत्र के माध्यम से वशीभूत कर लिया जाता है।
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि लव जिहाद करने वालों को काफिर की युवतियों से संबंध बनाने से जन्नत मिलती है। ऐसा उन्हें सिखाया जाता है। इसी वजह से उन्हें किसी तरह की कोई बातों का असर नहीं होता है। वह अपनी माता-पिता की बातें भी नहीं समझ पाती हैं। इसलिए ऐसी लव जिहाद से पीड़िताओं को जिहादी तत्वों से बचने के लिए सूअर के दांत का पानी पिला देना चाहिए, ऐसा करने से उन पर किए गए टोटके कमजोर पड़ जाएंगे और हिंदू युवतियों की वापस से घर वापसी संभव हो सकेगी। जानवर के दांत का पानी पिला देने के कारण वह वशीकरण के मंत्र से मुक्त हो जाएगी।

