देश

Delhi suicide case: अपनी चार बेटियों के साथ इस हाल में मिला पिता, देखकर पुलिस भी रह गई दंग, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वसंत कुंज के रंगपुरी गांव का है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने जान दे दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति और उसकी चार बेटियों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह 10:18 बजे पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मकान पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़ा और शवों को बाहर निकाला।

जिसके बाद पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिवार के 5 लोगों ने किसी वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button