देश

उत्तर प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल…

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 साल के मासूम बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचन मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।

जानकारी के अनुसार टीचर के कहने पर घूमने गए पीताम्बरा पीठ दतिया से मुहाना गांव सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज उरई में भर्ती करा दिया। मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक दो बर्षीय मासूम बच्चा शामिल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उरई कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कैथेरी टोल प्लाजा पर हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button