देश

Uttarakhand Foundation Day : आज उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस.. सीएम और राज्यपाल हुए परेड में शामिल, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Foundation Day : उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी, इसलिए इस दिन को उत्तराखंड फाउंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है और इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और आस्था का केंद्र माना जाता है। यहां देश की दो प्रमुख नदियों, गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है, और इसे देवभूमि के नाम से भी पहचाना जाता है।

उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ’24वें उत्तराखंड स्थापना दिवस’ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड में शामिल हुए।

उत्तराखंड दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

देव भूमि और वीर भूमि उत्तराखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! अनेक पावन तीर्थ स्थलों से पवित्र इस राज्य की आध्यात्मिक और प्राकृतिक समृद्धि अनुपम है। वीरों को पैदा करने वाली उत्तराखंड की धरती के अनेक सपूतों ने भारत-माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। राज्य में आधुनिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। मैं उत्तराखंड की सर्वांगीण प्रगति और यहां के सभी निवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

उत्तराखंड से लगी है इन राज्यों और देशों की सीमा

बता दें कि उत्तराखंड राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल से लगी हुई हैं। वहीं पश्चिम में उत्तराखंड की सीमा हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। साल 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। पारंपरिक धर्मग्रंथों में प्राचीन साहित्यों में इस क्षेत्र को उत्तराखंड के नाम से उल्लेखित किया गया है। उत्तराखंड के देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि राज्य में हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी यही पर है। बता दें कि ये वो दौर था जब पूरे देश में कई राज्यों का बंटवार कर नए राज्य बनाए गए थे।

उत्तराखंड में कुल 13 जिले

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। इसमें अल्मोडा, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, मसूरी, ऋषिकेश, मसूरी शामिल हैं। बता दें कि उत्तराखंड जितना भारतीयों को पसंद आता है, उतना ही विदेशियों को भी पसंद आता है। उत्तराखंड को अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में ख्याति मिली है। यही कारण है कि साल दर साल उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ का मंदिर भी उत्तराखंड में ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button