छत्तीसगढ़ भिलाई के खुर्सीपार इलाके में पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने पर चाकू मारकर युवक की हत्या…
दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार इलाके में एक समुदाय के दो युवकों सहित चार लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक को उसके दोस्त के सामने ही चाकू और हाथ मुक्को से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान मृतक के दोस्त को भी चाकू की नोंक पर घुटनों पर बैठाकर रखा हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात खुर्सीपार निवासी 35 वर्षीय वीरू उर्फ मलकीत सिंह अपने दोस्त के साथ आईटीआई मैदान पहुंचा था। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर हेडफोन लगाकर वीरू ग़दर फिल्म देख रहा था। इस दौरान मैदान में पहले से चार युवक मौजूद थे। वीरू फिल्म देखने के दौरान उत्साहित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिया। नारेबाजी से विशेष समुदाय के दो युवक आक्रोशित हो गए और अपने दोस्तों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए वीरू की बेदम पिटाई कर दी। मारपीट होता देख वीरू का दोस्त बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके गले मे चाकू अड़ा कर उसे घुटने पर बैठा दिया।
